चायल तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते मंडलायुक्त एम लोकेश।
- फोटो : संवाद।
संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कौशांबी की चायल तहसील का औचक निरीक्षण किया। समाधान दिवस से अनुपस्थित 9 अधिकारियों का कारण स्पष्ट होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। निस्तारण रजिस्टरों और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही पर नायब नाजिर तथा ग्राम सभा की भूमि के प्रकरणों, रजिस्टरों और नगर निकाय की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पर एसडीएम चायल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 83 प्रकरण आए, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हुआ। मंडलायुक्त ने फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
सीएचसी सराय अकील का भी निरीक्षण
सीएचसी सराय अकील को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित किया जा रहा है। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर भी मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडलायुक्त ने सीएमओ को बड़ी बिल्डिंग के निर्माण का प्रोजेक्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।