फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी बना पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का चैंपियन

Sun, 13 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की सात टीमों के 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल छह मुकाबलों में कौशाम्बी ने चार इवेंट जीता। प्रयागराज की टीम दो मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रहीं। एसपी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रयागराज जोन के आठ जिलों की सात टीम के बीच तीन दिन में अलग-अलग मुकाबले हुए। इसमें बांदा को छोड़कर अन्य सात जिलों के 78 खिलाड़ी शामिल हुए। फाइनल मुकाबला फतेहपुर व कौशाम्बी के बीच हुआ। वुशू पुरुष वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने फतेहपुर के आनंद यादव को हराकर सफलता पाई।
ओवरऑल जूडो व ताइक्वांडो के इवेंट में कौशाम्बी की टीम ने महिला व पुरुष वर्ग के दोनों मुकाबले में सफलता हासिल की। ओवरऑल वुशू में कौशाम्बी को पुरुष वर्ग में सफलता मिली। जबकि, महिला वर्ग की प्रतियोगिता प्रयागराज ने जीती।
विज्ञापन

इसी प्रकार पेंचक सिलाट में पुरुष वर्ग में प्रयागराज व महिला वर्ग में कौशाम्बी के खिलाड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता के समापन पर एसपी राजेश कुमार ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय, आरआई देवपाल समेत पुलिस लाइन के अन्य जवान व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें