एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार देर रात महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए है। पिपरी और कौशाम्बी कोतवाली के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया। कुल छह इंस्पेक्टर और 18 उपनिरीक्षकों के साथ ही तीन आरक्षी के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार इंस्पेक्टर पिपरी दिनेश परिहार व कौशाम्बी इंस्पेक्टर सुशीला तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। पइंसा एसओ बृजेश करवरिया को पिपरी व महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर नीलम राघव को कौशाम्बी का प्रभार दिया गया है। परिवार परामर्श प्रभारी उर्मिला सिंह को एसओ महिला थाना, जगदीश कुमार को पश्चिमशरीरा से एसओ पइंसा, निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा को पिपरी से थाना सरायअकिल, एसआई बृजेंद्र सिंह को फील्ड यूनिट से साइबर थाना, प्रमेश कुमार को हर्रायपुर चौकी से प्रभारी फील्ड यूनिट, भानू प्रताप सिंह को सरायअकिल से चौकी प्रभारी हर्रायपुर, चौकी प्रभारी चंपहा विपिन यादव को पुलिस लाइंस, राकेश राय को करारी से चौकी प्रभारी चपंहा, चौकी प्रभारी अफजलपुरवारी अशोक कुमार को थाना पश्चिमशरीरा, चौकी प्रभारी सिंघिया संतोष चौरसिया को चौकी अफजलपुरवारी, नीरज उपाध्याय को पइंसा से चौकी प्रभारी सिंघिया, धीरज जायसवाल, विश्वनाथ पाल को साइबर थाने से पुलिस लाइन, अवध राज यादव को चौकी मूरतगंज से थाना संदीपनघाट, चौकी प्रभारी हब्बूनगर जयंत गुप्ता को चौकी प्रभारी मूरतगंज, रणजीत सिंह को कड़ाधाम से चौकी प्रभारी हब्बूनगर, चौकी प्रभारी सिराथू चंदन सिंह को चौकी प्रभारी चायल, धीरेंद्र सिंह को करारी से चौकी प्रभारी सिराथू, भगवान सिंह को चौकी प्रभारी चायल से थाना पिपरी, रामलाल को पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा, एचसीपी अनिरुद्ध सिंह को पुलिस लाइंस से संदीपनघाट, आरक्षी शालिनी उत्तम को पुलिस लाइंस से सीओ ऑफिस सिराथू, इंद्रपाल को पइंसा से पुलिस लाइन भेजा गया है।