प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर हादसे में तीन बरातियों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना में तीन बरातियों की मौत और तीन घायल हो गए थे।
पिपरी कोतवाली के मनौरी निवासी हीरालाल सोनी के बेटे राहुल सोनी की सोमवार को बरात फतेहपुर जिले के हथगाम इलाके में गई थी। भोर में बरात से लौटते समय दूल्हे के चाचा दीपक वर्मा, दीपांशी व टवेरा चालक वीरेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने दीपक के रिश्तेदार रीवा (मध्य प्रदेश) निवासी सुरेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेश ने तहरीर में बताया कि ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी मोड़ दी थी। इसकी वजह से हादसा हुआ है।