फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : न्यायालय में अधिवक्ता के मोबाइल में लगी आग, मची अफरा तफरी

Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

तहसीलदार न्यायालय में शुक्रवार की दोपहर एक अधिवक्ता के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। जिस पर अधिवक्ता ने मोबाइल जेब से निकालकर चैंबर पर रखकर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के मोबाइल से निकलता धुआं। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसीलदार न्यायालय में शुक्रवार की दोपहर एक अधिवक्ता के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। जिस पर अधिवक्ता ने मोबाइल जेब से निकालकर चैंबर पर रखकर दिया। मोबाइल फोन से धुआं निकलते देख विस्फोट होने की आशंका पर वहां अफरा तफरी मच गई। लोग कोर्ट से भागकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद मोबाइल जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


सिराथू तहसील के अधिवक्ता सुनील कुमार शुक्रवार के दोपहर तहसीलदार के न्यायालय में किसी कार्य से गए हुए थे। इसी दौरान दौरान जेब में पड़े मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद अधिवक्ता ने मोबाइल निकाल कर टेबल पर रख दिया। इस दौरान मोबाइल जलने लगा। वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग बाहर भागने लगे। हालांकि इस दौरान न्यायालय न चलने से भीड़ ज्यादा नहीं थी। देखते ही देखते मोबाइल जलकर राख हो गया। तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने बताया कोर्ट के दौरान ऐसा मामला नहीं हुआ है। इसके बाद वह क्षेत्र में चले गए हैं थे, जिससे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें