फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशल्या का कमाल... 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पाया प्रथम स्थान

Mon, 27 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लगातार तीन प्रतियोगिता में सफल होने के बाद अपना मेडल दिखाती कौशल्या व अन्य ​खिलाड़ी। स्रोत- ​शि
विज्ञापन
69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर जनपद में हुआ। शनिवार और रविवार को हुई प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम में कौशाम्बी ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा जिले की कौशाल्या देवी ने एक के बाद लगातार तीन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में जिला पंचायत इंटर कॉलेज की छात्रा कौशल्या देवी ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मानसिंह इंटर कॉलेज अलीपुर जीता की अनामिका ने सीनियर बालिका वर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी देवी ने प्रथम, 3000 मीटर वॉक रेस में अनुष्का देवी ने द्वितीय, शाॅटफुट थ्रो में सुषमा देवी ने द्वितीय, 100 मीटर बाधा दौड़ में पूजा देवी ने प्रथम व 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग की 3000 मीटर वॉक रेस में अरविंद कुमार ने पहला प्राप्त किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने कहा कि सफल होने वाले कई खिलाड़ी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें