फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों पर भी दर्ज होगा केस

Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंझनपुर। यमुना नदी के कटरी घाट पर शनिवार सुबह बवाल मामले में उपद्रवियों पर भी एफआईआर दर्ज होगी। पुलिस ने वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। वहीं आरोपी समीर की तलाश में संभावित ठिकानों पर रात को दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी बालू घाट पर शनिवार सुबह खूनी संघर्ष हुआ था। रास्ते के विवाद में बालू कारोबारी झल्लर चौबे ने नीरज द्विवेदी को गोली मार दी थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जान बचाकर रॉयल्टी ऑफिस में घुसे आरोपी झल्लर को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। आग से झुलसे झल्लर को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी तो उपद्रवियों ने पुलिस के सामने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से उसपर हमला किया था। पुलिस अभिरक्षा से उसे छुड़ाने की भी कोशिश की कई थी। करीब घंटेभर चले इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी वीडियो के जरिए पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी। मामले में नीरज द्विवेदी की तहरीर पर झल्लर व काजू निवासी बालू कारोबारी समीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। झल्लर अभी अस्पताल में भर्ती है। समीर की तलाश में उसके घर सहित कई ठिकानों पर पुलिस ने रात को दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं झल्लर को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। आराम नहीं मिलने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाएगा। वहीं नीरज की स्थिति अब खतरे से बाहर है।वहीं एसओ पश्चिमशरीरा हेमंत मिश्रा का कहना है कि  आरोपी समीर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें