फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए निकले कमल आर्य

विज्ञापन
कांवड़ लेकर पैदल जाते कमल आर्य। संवाद
विज्ञापन
गोमाता के सम्मान और संरक्षण की बातें भले ही खूब की जाती हों, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी चिंताजनक है।
विज्ञापन

ऐसे समय में हरियाणा के पानीपत निवासी कमल आर्य ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लेकर हरिद्वार से काशी विश्वनाथ तक लगभग एक हजार किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

सोमवार को नेशनल हाईवे से पदयात्रा के साथ आगे बढ़ते हुए कमल आर्य अटसरॉय गांव में रुके। उन्होंने बताया कि समाज में गोमाता की स्थिति देखकर उनके मन में यह विचार आया कि जब गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन का आधार है, तो उसे राष्ट्र माता का सम्मान क्यों न मिले। इसी भावना ने उन्हें यह कठिन संकल्प उठाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें