फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर में कलश, समदा में कमल पर शंख का मॉडल बनेगा आकर्षण

Fri, 29 Aug 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौराहों को आकर्षक बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद ने मंझनपुर और समदा चौराहा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दीपावली से पहले सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नगर की सूरत निखरी हुई दिखाई दे।
विज्ञापन

नगर पालिका के जेई ओंकार पटेल ने बताया कि मंझनपुर चौराहे के सुंदरीकरण पर लगभग 23 लाख रुपये खर्च होंगे। 10 लाख रुपये की लागत से विशाल कलश का निर्माण कराया जाएगा। करीब 10 लाख रुपये रेड स्टोन की रेलिंग पर खर्च होंगे जबकि, शेष तीन लाख रुपये अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इस कलश को इस तरह तैयार किया जाएगा कि यह चौराहे की पहचान बन सके और आने-जाने वाले लोगों को आकर्षित करें।
इसी तरह समदा चौराहे पर करीब 11 लाख रुपये की लागत से कमल के ऊपर शंख का भव्य मॉडल स्थापित कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। चौराहों पर स्थापित किए जाने वाले ये मॉडल सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का भी प्रतीक होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा है कि दीपावली से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे कराए जाएं ताकि आने वाले त्योहार पर नगरवासी सुंदर और सुसज्जित चौराहों का नजारा देख सकें। सुंदरीकरण से नगर का सौंदर्य बढ़ेगा और बाहर से आने वाले लोगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
- नगर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। मंझनपुर व समदा चौराहे पर बनने वाले मॉडल नगर की पहचान को नई ऊंचाई देंगे। चौराहों को आकर्षक बनाने से न केवल नगरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। - प्रतिभा सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें