फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा-सैनी मार्ग क्षतिग्रस्त, परेशानी

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी-कड़ा जाने वाली सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त है। इस वजह से लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की जा चुकी है, इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


   इलाहाबाद-कानपुर हाईवे से शीतलाधाम को जाने के लिए करीब 30 साल पहले सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि 8 किलोमीटर लंबी सड़क की बनने के बाद मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण नवरात्र पर दर्शनार्थियों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं। क्षेत्र के रहने वाले हाफीजी, विनोद कुमार, रामलखन, अजय कुमार, विकास सिंह, राधेश्याम, विनय कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार आदि का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया।

इसके बाद भी रोड को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जबकि रोजाना फराहिमपुर कलेसरमऊ, अलीपुर जीता, देवीगंज, दरियापुर आदि गांवों के लोगों का रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा दिक्कत रात मेें साइकिल सवारों को होती है। कई बार तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। इसके अलावा एसडीएम, सीडीओ और एक्सईएन को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें