फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों से गूंजा देवी धाम

Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सावन मास के दूसरे सोमवार को धार्मिक नगरी शीतला धाम कड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देवी मइया के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंची। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान के बाद शीतला मां के दर्शन करके पूजा पाठ किया।
विज्ञापन


सावन मास के दूसरे सोमवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं के कदम देवी मइया के दर्शन के लिए घरों से निकल पड़े। सुबह होते-होते इलाके के गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरी तरह पट गए। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुआें ने गंगा नदी के कालेश्वर घाट, कुबरी घाट, बाजार घाट, शहजादपुर आदि घाटों पर पहुंच कर पूरे श्रद्धाभाव के साथ पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा मइया में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के कदम देवी धाम की ओर बढ़ते हुए चले गए।

शीतला माता की जयकाराें की गगनभेदी आवाज बुलंद करते हुए श्रद्धालुओं ने देवी माता के मंदिर में पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। मंदिर में भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का कार्यक्रम देर शात तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहने के साथ देवी मइया के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। सावन मास के दूसरे सोमवार को अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहले ही पंडा समाज ने तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें