शीतला धाम के जहानपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन कड़ा व शीतलाधाम की टीमों के बीच लीग मुकाबला हुआ। मुकाबले में शीतला धाम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। शीतला धाम की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कड़ा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की ओर से हुसैन ने बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए और गेंदबाजी एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीतला धाम की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी।
कड़ा की टीम ने मुकाबला चार रन से जीत लिया। ओवरऑल प्रदर्शन पर कड़ा के हुसैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद शाहिद व अनूप पांडेय ने निभाई। वहीं, स्कोरिंग इमरान ने की, कमेंट्री अभय पांडेय और मजहर करते हुए मैच को और रोचक बना दिया। इस दौरान रिजवान, हमजा, अजहर, बंटू पांडेय, कुलदीप पाल आदि रहे।