फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: भरवारी में जूनियर ने सीनियर विद्यार्थियों को दी विदाई

Sat, 11 Feb 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद को मिस्टर और दिव्यांशी को मिस एनडी का खिताब
विज्ञापन

एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कस्बा स्थित एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 11 वीं के विद्यार्थियों ने यूपी और सीबीएसई की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी।
समारोह के दौरान सीबीएसई के आनंद सागर को मिस्टर एनडी और दिव्यांशी सिंह को मिस एनडी चुना गया। आशीष पाल को मिस्टर साइंस, ऋचा प्रजापति को मिस साइंस, वैभव कुमार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर ब्वाय, काजल शुक्ला को स्टूडेंट ऑफ द ईयर गर्ल के खिताब से नवाजा गया। यूपी बोर्ड में प्रदीप कुमार मिस्टर एनडी, राधा यादव मिस एनडी, अंशू पाल मिस साइंस, दीपक कुमार मिस्टर साइंस, निखिल सैनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर ब्वाय, प्रिया कुशवाहा स्टूडेंट ऑफ द ईयर गर्ल्स बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जूनियर एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के चेयरमैन और पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। केपीएस किड्जी फाउंडर देव बाबू गुप्ता ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार, डिप्टी डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य डॉ. मयंक मिश्रा, दीपक मिश्रा, आरपी चतुर्वेदी, गायत्री चावला, सुमन कुशवाहा, रणजीत सिंह, संतोष प्रजापति, ब्रह्म प्रकाश, मयंक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें