फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंडियन ऑयल व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी पाइप लाइन की रखवाली

Fri, 07 Jul 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से इंडियन ऑयल के अफसरों ने बैठक कर जिले से होकर गुजरी 58 किलोमीटर लंबी तेल पाइप लाइन की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में इंडियन ऑयल के अफसरों ने बताया कि 58 किलोमीटर की यह पाइप लाइन सैनी, कोखराज व चरवा कोतवाली इलाके से होकर गुजरी है। पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए हर 12 किलोमीटर पर एक सुरक्षा गार्ड रोजाना पैदल पेट्रोलिंग करता है।
विज्ञापन

गार्ड को जीपीएस ट्रैक्कर सिस्टम भी दिया गया है। रात के वक्त सशस्त्र गार्ड भी पेट्रोलिंग करते हैं। एसपी ने भरोसा दिलाया कि वह जिन थाना क्षेत्र से पाइप लाइन गुजरी है वहां के प्रभारियों को कंपनी के कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर गश्त करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें