मंझनपुर। 72825 प्रशिक्षु शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए चार चक्रों की काउसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। इसमें करीब पांच हजार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई। काउंसलिंग समाप्त होने के बाद डायट प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। प्राचार्य का दावा है कि जल्द ही मेरिट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार करके एससीआरटी को भेजा जाएगा।
कौशाम्बी में प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 1000 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। चौथे चक्र की नौ जनवरी से शुरू हुई काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। डायट प्राचार्य ने बताया कि अब तक हुई चार चक्रों की काउंसलिंग में करीब पांच हजार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई। टीईटी मेरिट के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही एससीईआरटी को भेजी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक 19 जनवरी से प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र देने की कवायद की जा रही है।