फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों को खोज रहे दावेदार

Sat, 08 Jul 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
election logo
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 23 जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम आएगा। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फिलहाल अभी अनामिका सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ही दावेदार के रूप में सामने हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही अधिकांश सदस्य गायब हो गए हैं। इनसे लोगों का संपर्क भी टूट गया है। यह लोग किसके पाले में हैं? इसको लेकर राजनीतिक परेशान हैं।
विज्ञापन


निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वार्ड नंबर 20 की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने लाया था। अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई की तारीख भी घोषित हो चुकी थी लेकिन भाजपा में इंट्री मारने के बाद मधुपति ने पैंतरा बदलते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नतीजतन शासन को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ रहा है।

आगामी 23 जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। तारीख घोषित होते ही अनामिका सिंह व मधुपति के समर्थकों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक वाचस्पति अपनी पत्नी मधुपति को दोबारा कुर्सी दिलाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं पूर्व प्रमुख सोनू सिंह अपनी पत्नी अनामिका सिंह को जिले की प्रथम नागरिक बनवाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन


इस चुनावी जंग का सबसे अहम हथियार जिला पंचायत सदस्य हैं। कुल 29 सदस्य हैं। इनमें से अधिकांश सदस्य गायब हो चुके हैं। ये सदस्य किसके साथ हैं और किसके पक्ष में हैं? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट भी नहीं है। राजनीतिक दलों के लोग भी चुनाव को लेकर पशोपेश में हैं। कौन किस पर भारी पड़ रहा है? इसकी तस्वीर साफ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें