फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने, पैसे से भरा पर्स ले भागी महिलाएं

Thu, 25 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महिलाओं ने मंगलवार को पश्चिमशरीरा बाजार से एक युवती का पर्स मार दिया। पर्स में 12 हजार रुपये के साथ हीरे के नग से जड़ी 40 हजार रुपये के कीमत की अंगूठी भी थी। सरेशाम हुई घटना से बाजार में खलबली मच गई। युवती की चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने पर्स मारनेवाली महिलाओं की खोजबीन भी की, कुछ पता नहीं चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव की रहने वाली विमला देवी पत्नी विभाष कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की शाम खरीददारी करने पश्चिमशरीरा बाजार गई थीं। बाजार में ही घूंघट वाली एक महिला ने उसका पर्स खींचा और वह भाग निकली। सरेबाजार पर्स मारकर महिला को भागते देख विमला देवी शोर मचाते हुए उसके पीछे भी भागी। पर, महिला और उसके साथ ही अन्य युवतियां फरार हो र्गइं। भुक्तभोगी युवती की मानें तो छीने गए उसके पर्स में 12 हजार रुपये और हीरे का नग जड़ी अंगूठी थी। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। उसने बताया कि वह अंगूठी मरम्मत कराने के लिए पर्स में रखकर ले आई थी।

उधर, सरेशाम हुई छिनैती की घटना से घंटों बाजार में अफरातफरी मची रही। सूचना पर आई पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस भी छिनैती करने वाली महिलाओं की  तलाश में लगी। पर, सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि करारी क्षेत्र की कुछ महिलाएं इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रही हैं। पुलिस छिनैती करने वाली महिलाओं का सुराग लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें