फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आभूषण की दुकान में सेंधमारी,सोने-चांदी के जेवर चोरी

Tue, 18 Feb 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के टेढ़ीमोड़ बाजार में रविवार रात चोरों ने आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे चोर सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया कर अगल-बगल रहने वालों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

इलाके के चक बख्तियारा परसीपुर निवासी शिवशंकर ने टेढ़ीमोड़ बाजार में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान चलाते हैं। शिवशंकर ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसे। चोरों ने ताले तोड़े फिर सोने-चांदी के जेवरात चुराकर भाग निकले।
कारोबारी ने बताया कि चोर चांदी की तीन हाॅफपेटी, तीन जोड़ी पायल, दो फुल पेटी, चार किलो चांदी से बनी 12 जोड़ी तोड़िया, एक ग्राम सोने का लॉकेट, दो अंगूठी व अन्य सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह जब शिवशंकर ने दुकान शटर का ताला खोलकर उठाया तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर ली और मौके पर छानबीन की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें