संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज धन्नी गांव में मंगलवार रात चोर अधिवक्ता के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ 75 हजार नकदी और जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मूरतगंज धन्नी गांव निवासी अधिवक्ता शिवबालक ने बताया कि मंगलवार शाम वह परिवार सहित समसपुर गांव में शादी समारोह में गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वह घर लौटे तो कमरे का नजारा देखकर वे दंग रह गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।