फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीवन ज्योति क्लब ने 100 रन से दर्ज की जीत

Tue, 06 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
​शिवम को सम्मानित करते आयोजन समिति के पवन व अन्य। स्रोत : ​खिलाड़ी - फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
विज्ञापन
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जीवन ज्योति क्लब और यादव स्पोर्टिंग क्लब के बीच 16 ओवर का मुकाबला खेला गया। जीवन ज्योति क्लब ने मुकाबला 100 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवन ज्योति क्लब की टीम निर्धारित 16 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

जीवन ज्योति की ओर से शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 गेंदों में 33 रन बनाए, इसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। यादव स्पोर्टिंग की तरफ से गेंदबाजी में हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यादव स्पोर्टिंग क्लब की टीम 68 रन पर सिमट गई।
टीम की ओर से हिमांशु ने 10 गेंदों में सर्वाधिक 16 रन बनाए। जीवन ज्योति क्लब की गेंदबाजी में शिवम ने तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजन समिति के पवन सिंह, धर्मेंद्र कुमार व अमित शुक्ला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम को दिया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका वीरेन सरोज व गौरव सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें