फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर कल होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Fri, 05 Apr 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में नए छात्रों के प्रवेश के लिए परीक्षा छह अप्रैल को होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश परीक्षा जिले के आठ केंद्रों में दोपहर 11 बजे से ड़ेढ बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2019 के नए सत्र में छठवीं कक्षा के छात्रों के लिए जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित करा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। कुल 2634 छात्रों के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने बताया कि चायल ब्लाक के छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल खास में नेवादा ब्लाक के करारी इंटर कालेज करारी, मूरतगंज विकास खंड के नेशनल इंटर कालेज भरवारी, मंझनपुर विकास खंड के दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, सरसवां विकास खंड के कृषक इंटर कालेज हिनौता, सिराथू विकास खंड के हुबलाल इंटर कालेज भरवारी और कड़ा विकास खंड के एसएवी इंटर कालेज सिराथू में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी व केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा में प्रेवश लेने के लिए परीक्षार्थी को अपने प्रवेश पत्र के साथ सम्बंधित विद्यालय में सुबह 10.30 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है। बाद में पहुंचने वाले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें