फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसत्ता दल ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
Jansatta Dal opened front against corruption in District Panchayat - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसत्ता दल ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी का पहला स्थापना दिवस जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कलक्ट्रेट में बैठक के बाद राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत (जिपं) में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का शनिवार को पहला स्थापना दिवस था। इसे कार्यकर्ताओं ने जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। फिर जिलाध्यक्ष माजिद अली की अगुवाई में कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की गई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। अन्ना मवेशियों को रखने की समुचित व्यवस्था करने, कानून व्यवस्था में सुधार, बिजली के बढ़े दामों की वापसी, बेरोजगारी की समस्या दूर करने, पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने, एनएचआई से बिना भेदभाव के मुआवजा दिलाने, धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था में सुधार करने, खेत की सुरक्षा के लिए किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने आदि की मांग भी शामिल है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, अश्विनी सिंह, बलबीर सिंह चौहान, मुम्ताज अहमद, अनीच चच्चा, अनिल द्विवेदी, पवन पांडेय, मंगल सिंह, इरफान अहमद, भैयालाल त्रिपाठी, मनीष दुबे, कुलदीप, वीरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें