फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान

Sun, 18 Nov 2018 12:26 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा की कमल संदेश यात्रा को लेकर शनिवार को मुख्यालय में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर भाजपा की टोपी और कंधे पर झंडा लिए जिले भर से बाइक सवार कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में रहे बाइक सवारों ने जुलूस निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया।
विज्ञापन


कमल संदेश यात्रा अगुवाई कर रहे भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कौशाम्बी में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब साबित कर रहा है आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को कोई रोक नहीं सकता। लोगों का यह हुजूम देख तमाम विपक्षियों की सियासी गणित बिगड़ गई होगी। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कौशाम्बी की जनता अपना स्नेह देकर जब लोक सभा में भेजा तो देश या प्रदेश में कौशाम्बी जनपद की पहचान नहीं थी। काफी प्रयास करके जिले के बौद्ध सर्किट और रामायण सर्किट से जुड़वाया गया।

इस मौके पर प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में भी बताया है। यात्रा में जिलाध्यक्ष रमेश पासी, आद्या प्रसाद पांडेय, देवेंद्र यादव, सुनीता त्रिपाठी, उदयन सिंह, अनीता त्रिपाठी, गुलाब चंद्र, आशीष केसरवानी बच्चा, प्रशांत केसरी, अशोक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कमल संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे। यह तीन  सवारी तो दूर एक बाइक में चार लोग बैठकर हवा में बात कर रहे थे। इस दौरान यात्रा की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें