फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमुनापुर गोशाला की व्यवस्था चरमराई, जांच में मिली लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां के जमुनापुर में संचालित अस्थायी गोशाला में अनियमितताएं मिली है। यहां 200 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं लेकिन उनके भरण-पोषण व देखभाल में लापरवाही बरती गई है। जांच में हकीकत उजागर होने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अनियमितता को लेकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जमुनापुर की गोशाला में मवेशियों के भरण पोषण व अन्य कार्य में लापरवाही हो रही थी। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि यहां भूसा नहीं खरीदा जा रहा था। इसकी जानकारी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने जिला विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए।
टीम ने जांच में पाया कि 214 गोवंशों के सापेक्ष भूसा, चोकर और पशु आहार पर्याप्त मात्रा उनको उपलब्ध नहीं मिली। खरीदे गए भूसे का भुगतान भी लंबित है। नामित वेंडर के बजाय मनमाने ढंग से दूसरे से भूसा खरीदे जाने के भी प्रमाण मिले। गोशाला की सफाई व्यवस्था भी बदहाल थी। पानी नियमित रूप से नहीं बदलने और अव्यवस्था के कारण दो गोवंश बीमार मिले। केयर टेकरों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने की भी जानकारी हुई। रखरखाव से जुड़े कोई अभिलेख भी जांच टीम को उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रसाद आर्य की भूमिका संदिग्ध मिली। साथ ही रोस्टर अनुपालन में उदासीनता और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की अनदेखी जैसे आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाया। इसके बाद डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद सचिव को निलंबित कर दिया। साथ ही 15 दिन में जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि उचित जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें