फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनापुर गांव का हरिश्चंद्र कोरी दहेज हत्या के मामले में करीब छह महीने से जिला जेल में है। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। संयोग से जेल में कोई डॉक्टर नहीं था। लिहाजा प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण हालत बिगड़ती ही चली गई।
विज्ञापन


जेलर बीएस मुकुंद ने मामले की जानकारी डीएम मनीष कुमार वर्मा को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ. अरुण पटेल व डॉ. हिन्दमणि जेल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है। बतादें कि बंदी पूरी तरह से बोल और सुन भी नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें