फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग लेटर पाकर खुशी से झूमे अभ्यर्थी

Thu, 22 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में बुधवार को 400 युवक और युवतियों को नौकरी की चिट्ठी वितरित की गई। प्राइमरी में सहायक अध्यापक के खाली पड़े 1000 पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। कटआफ मेरिट में 820 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अब तक 400 युवक-युवतियों ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 1000 पद पर खाली थे। इन पदों पर 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। चौथी काउंसलिंग के बाद कटआफ मेरिट में 820 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार तक 400 अभ्यर्थियों ने अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किए थे। बीएसए ने बुधवार को स्कूलों में तैनाती के लिए नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करके ज्वाइनिंग कराई जा रही है। बीएसए ने बताया कि शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा करने वाले 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपना नियुक्ति पत्र रिसीव कर लिया है।

प्रशिक्षु शिक्षकों को 27 जनवरी तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाना है। ज्वाइनिंग लेटर पाकर अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। खुशी क्यों न हो। साढ़े तीन साल के संघर्ष के बाद नियुक्ति पत्र जो मिला है। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों से हेडमास्टरों के लिए ज्वाइन कराने का आदेश भी जारी करा लिया है।  बृहस्पतिवार को वे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। बीएसए ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुहैया करा दिए गए हैं। 27 जनवरी वे कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। एबीआरसी उरिष्ठ प्रसाद, केके शर्मा, करन सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, अखिलेश कुमार, मुहम्मद हुसैन, बुधराम आदि ने नियुक्तिपत्र वितरित किया।
विज्ञापन


बीएसए एके सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को नौ अभ्यर्थियों ने अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है। इसमें पिछड़ जाति कला महिला वर्ग में एक और विज्ञान वर्ग में दो, सामान्य महिला विज्ञान पुरुष वर्ग में एक और महिला चार, अनुसूचित जाति विज्ञान महिला वर्ग में एक अभ्यर्थी ने अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है। बीएसए ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्पित्र बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें