फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महिला में तैनात एक शिक्षक का आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में आरोपी शिक्षक एक महिला शिक्षिका के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहा है। इसके बाद पीड़ित शिक्षिका ने बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ने बताया कि ऑडियो में जिन लोगों की आवाजें बताई जा रही हैं, उनकी जांच का निर्देश बीईओ कौशाम्बी को दी गई है। जांच में तथ्य स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें