फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में धराए सात नकलची

Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की शनिवार को हुई इंटरमीडिएट हिन्दी द्वितीय प्रश्नपत्र में डीआईओएस ने आदर्श इंटर कालेज चरवा से सात नकलचियों को दबोचा है। इनमें तीन छात्र और चार छात्राएं हैं। डीआईओएस ने नकल करते मिले इन सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया है। साथ ही दोनों कक्ष निरीक्षकों को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसी तरह जिलाधिकारी और एसपी ने भी शनिवार की दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान समदा और कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल भरवारी की जांच की।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू है। परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र का इम्तहान था। इस दौरान डीआईओएस राजशेखर सिंह ने परीक्षा केंद्र आदर्श इंटर कालेज चरवा में पहुंचकर जांच की। डीआईओएस ने बताया कि इस स्कूल में उन्हें भीतर से नकल होने की सूचना मिली थी। अपराह्न करीब तीन बजे परीक्षा केंद्र पहुंचकर जैसे ही उन्होंने जांच की। तीन छात्र और चार छात्राओं को उन्होंने नकल करते रंगेहाथ धरदबोचा।

डीआईओएस ने बताया कि नकल करने वाले छात्र-छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया गया है। वहीं जिस कक्ष में नकल होती मिली थी, वहां के कक्ष निरीक्षक सत्येंद्र नारायण और अचिंत्य केसरवानी पर भी कार्रवाई करते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से डीआईओएस ने कार्यमुक्त कर दिया है। उनके साथ ही दूसरे दो अध्यापकों की ड्यूटी लगाकर आगे की परीक्षा कराई गई। इसी तरह से डीएम और एसपी ने भी शनिवार को दूसरी पाली में एसबी स्कूल समदा और कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें