फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर भौतिक परीक्षा में तीन नकलची धराए

Wed, 25 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की मंगलवार को हुई इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। इनमें दयानंद सरस्वती इंटर कालेज अजुहा में दो और द्विेदी महादेव प्रसाद इंटर कालेज यज्ञशाला महिला का एक छात्र शामिल है। तीनों परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट कर दिया गया है। मंगलवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जिलाधिकार राजमणि यादव केंद्रों की जांच को निकले। शीला देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल उदहिन खुर्द, बाबूलाल शुक्ल इंटर कालेज बारातफारीक, सत्य नारायण कामता प्रसाद इंटर कालेज मगरोहनी, बिट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन उदहिन खुर्द आदि परीक्षा केंद्रों की जांच की। वहीं एसडीएम सिराथू ने दयानंद सरस्वती इंटर कालेज अजुहा में जांच की। एसडीएम ने बताया कि इस दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़कर रिस्टीकेट कर दिया। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने द्विेदी महादेव प्रसाद इंटर कालेज यज्ञशाला महिला में एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें