फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 6 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार

Tue, 24 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 6 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई है। इतना ही नहीं नवविवाहिता अपने सारे गहने भी लेकर गायब है। पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 16 फरवरी को गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी। 4 दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट आई थी। रविवार को उसकी दुबारा विदाई होनी थी। घर-परिवार के लोग बेटी को ससुराल के लिए विदा करने की तैयारी में लगे थे। पर, शनिवार की शाम ही वह घर से खेत जाने के बहाने निकली और लापता हो गई। देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे।

पर, कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं घर में उसके सामानों की खोजबीन की गई, तो उसके सारे गहने भी गायब मिले। दो दिनों तक पूरा परिवार उसकी खोजबीन में लगा रहा। पर, युवती नहीं मिली। सोमवार को विवाहिता के पिता ने घटना की तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली में दी। इसमें उसने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि विवाहिता के साथ आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है। वहीं विवाहिता के इस तरह से गायब होने से मायके और ससुराल दोनों घरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें