फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों को खाली कराने का निर्देश दिया

विज्ञापन
Instructions to evacuate flood affected villages - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित गांवों को खाली कराने का निर्देश
विज्ञापन

मंझनपुर। डीएम-एसपी ने शुक्रवार को महेवाघाट पुल से यमुना नदी की बाढ़ का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराने का निर्देश दिया। साथ ही सतर्क रहते हुए सभी जरुरी इंतजाम समय पर करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता शुक्रवार दोपहर महेवाघाट पुल पहुंचे। यहां से देखा कि यमुना नदी का जलस्तर किस गति से बढ़ रहा है। डीएम ने सीएमओ को इलाके के सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में छूने का छिड़काव व फागिंग कराने का निर्देश दिया। सतर्कता बरतते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त चारे का भी बंदोबस्त करने की हिदायत दी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से गांवों में जलनिकासी का इंतजाम कराने के लिए कहा। डीएसओ को ग्रामीणों के अस्थाई ठिकानों पर राशन का इंतजाम करने की नसीहत दी। इस मौके पर एसडीएम सदर सतीश चंद्र, सीएमओ डॉ. वीपी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें