टिकरी नागी गांव का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत : प्रशासन
डीएम डॉ. अमित पाल ने टिकरी नागी का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम सचिव ने बताया कि सांसद निधि से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य शेष है। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक से वार्ता कर शेष कार्य जल्द शुरू कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में पशु बंधे मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और एसडीएम मंझनपुर को टीम भेजकर अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने, गांव की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर बीडीओ प्रदीप कुमार मौर्य को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर व्यवस्था सुधारने को कहा।