सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन होना था लेकिन जिला मुख्यालय से एक किमी की दूरी पर स्थित प्राइमरी भड़ेसर का सुबह से ही ताला बंद रहा। करीब 11 बजे तक स्कूल बंद रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि, इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएग।