फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता जी के विचारों से मिलती सेवा की प्रेरणा : केशव मौर्य

Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित पैतृक आवास पर पिता श्याम लाल मौर्य की पांचवीं पुण्यतिथि पर परिवार के साथ हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पिता जी के विचारों से उन्हें ऊर्जा के साथ निःस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर गृह जनपद आए थे। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी मां धनपति देवी, बड़े भाई सुखलाल मौर्य, छोटे भाई राजेन्द्र कुमार मौर्य सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, भोले शंकर, शिवमोहन मौर्य, रिंकू मौर्य, नीलू चौरसिया, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, आलोक सिंह, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें