फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sat, 17 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। दरोगा द्वारा की गई दुकानदार की पिटाई से शुक्रवार को कादिलपुर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने जांच कराकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पचनी का पुरा (मेड़वारा) गांव निवासी राजेन्द्र कुमार की कादिलपुर बाजार में गुमटी में  स्टेशनरी की दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे चौकी प्रभारी रहीमाबाद सिपाहियों के साथ आए। उस पर दुकान में अराजकतत्वों को बैठाने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। सरेआम दुकानदार की पिटाई होती देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। उधर  ग्रामीणों को जुटते देख दरोगा और सिपाही दुकानदार को धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, बेवजह से पुलिस द्वारा की गई दुकानदार की पिटाई से गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

लोगों ने इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक इस सड़क पर यातायात बाधित रहा। उधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही पिपरी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ चायल आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। साथ ही जांच कराकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही गांववाले शांत हुए। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मिली शिकायतों की तस्दीक करने दरोगा और सिपाही गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है। चौकी इंचार्ज द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज किया है। कहाकि चक्काजाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें