फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चौड़ीकरण के चलते कसिया हनुमान मंदिर शिफ्टिंग को लेकर निरीक्षण

Thu, 08 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कसिया हनुमान मंदिर का निरीक्षण करते एनएचआई के अधिकारी-  संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत सिराथू तहसील के कसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर अधिग्रहण की जद में आ गया है। मंदिर के पुनरुद्धार और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर को नई जगह पर बनवाकर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौंड ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर पुजारी प्रवीण तिवारी से बातचीत कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने और नियमानुसार मंदिर को शिफ्ट करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुजारी व ग्रामीणों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार विनय सिंह, एनएच अधिकारी शिवम चौधरी, प्रोजेक्ट इंजीनियर अतुल यादव, डिप्टी मैनेजर अजीत सिंह, इंसिडेंट मैनेजर अनूप बघेल, सीनियर ऑफिसर राकेश यादव व साइड इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें