फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां निलंबित

Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हौसला पोषण योजना में लापरवाही बरतना दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महंगा पड़ा। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर भोजन न बनने तो दूसरे केंद्र की कार्यकत्री गायब मिलने पर यह कार्रवाई हुई। कई ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह और डीपीओ राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार को हौसला पोषण योजना की हकीकत खंगाली। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय टेंवा का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सरसवां की जांच की गई। सरसवां में ग्राम प्रधान ने अब तक खाते से पैसा नहीं निकाला था, इससे हौसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन नहीं बन सका था। मामले में ग्राम प्रधान वंदना देवी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीडीओ ने डीपीआरओ को दिया तो डीपीओ ने कार्यकत्री शिवरानी को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारी लोधन का पुरवा गांव में चल रहे मातृत्व सप्ताह का हाल जाना।

कार्यक्रम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री लीला श्रीवास्तव गायब मिलीं। इस पर डीपीओ ने निलंबन की कार्रवाई की। निरीक्षण से लौटने के बाद सीडीओ ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर के साथ हौसला पोषण योजना की बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान डोरमा, पवैया, सरसवां, सेंगरहा, चक अहमदिया, रसूलपुर बड़गांव, चरवा, सुरसेनी, बरौलहा, पेरई, तरना, चंदूपुर की शिकायत हुई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि ग्राम प्रधान सहयोग नहीं कर रहे हैं। सीडीओ ने प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि हौसला पोषण योजना का भोजन भी एमडीएम के किचेन में ही बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें