फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में अपहरण के बाद मासूम को मार डाला

Tue, 14 May 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के चक सिरसी गांव में रविवार रात अपहरण के बाद एक मासूम की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद साफ तौर पर कुछ बोलने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


चक सिरसी निवासी दिनेश कुमार इलाके के मढ़ी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर सपरिवार रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को उसकी बहन की सगाई है। इसी सिलसिले में चार दिन पहले वह घर आया था। दिनेश के मुताबिक रविवार शाम उसका पांच वर्षीय बेटा साजन घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान किसी ने उसका अपहरण कर लिया। फिर हत्या कर लाश गांव के बाहर वासुदेव के खेत में फेंक दी गई। सुबह शव मिलते ही परिवार वाले रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी प्रदीप गुप्ता और सीओ सिटी एसएन पाठक ने भी फोर्स के साथ पहुंचकर मौका-मुआयना किया। मृतक के नाक-कान से खून निकल रहा था।

शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं थे। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि हत्या कैसे की गई। उधर, परिवार वाले किसी से कोई दुश्मनी होने की बात सिरे से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर भी नहीं दी है। बस चीख-चीखकर कह रहे हैं कि अपहरण के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मृतक की बुआ की मंगलवार को सगाई होनी है। परिवार वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी बीच हत्या की मनहूस घटना सेे घर में मातम छा गया। फिलहाल सगाई का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। हत्या कैसे की गई ? यह भी फिलहाल साफ नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन

स्वामीनाथ-इंस्पेक्टर, कौशाम्बी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें