फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मासूमों को पढ़ाई में मिला महिला सब इंस्पेक्टर का सहारा

Mon, 25 Aug 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गरीब परिवार के बच्चों को किताबें देते चौकी प्रभारी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के भगवानपुर चौकी प्रभारी पूनम कबीर दो मासूम बच्चों की पढ़ाई के लिए बढ़ा सहारा बनी है। बच्चों की पढ़ने की लगन देख चौकी प्रभारी ने उन्हें कॉपी-किताब संग पेन आदि पाठ्य सामग्री देकर उन्हें पढ़ाई करने के लिए प्रेरित कर नई दिशा भी दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एसआई पूनम की पहल को सराहा है।
विज्ञापन

एसआई पूनम के मुताबिक शनिवार रात गश्त के दौरान कक्षा सात के शिवा और कक्षा चार के नीरज घर के सामने स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ते मिले। यह देख बच्चों से बात करने पर पता चला कि उनके पिता ठेला लगाकर लाई-चना बेचते हैं। इसमें मां भी सहयोग करती हैं।
कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों में पढ़ाई करने की लगन देख पूनम कबीर ने उन्हें कॉपी, पेन और किताबें भेंट कीं। साथ ही बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा सपनों को पूरा करने के लिए हिम्मत और लगन चाहिए, न की पैसा। सब इंस्पेक्टर पूनम की इस संवेदनशीलता ने न केवल बच्चों के सपनों को पंख दिए, बल्कि समाज को भी एक प्रेरणा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें