फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मोबाइल से दूर रखने की पहल, हर हफ्ते लाइब्रेरी से पढ़ेंगे एक किताब

Mon, 10 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को अब मोबाइल से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में छात्रों को हर सप्ताह लाइब्रेरी से कम से कम एक किताब दी जाएगी, ताकि उनमें मोबाइल की बजाय किताबों से जुडने और पढ़ने की आदत विकसित हो।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह कदम बच्चों के भविष्य के लिए बहुत उपयोगी है। मोबाइल की लत बच्चों के अध्ययन पर नकारात्मक असर डाल रही थी। ऐसे में अब उन्हें पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी विद्यालयों को इस पहल को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से किताबें लेकर बच्चे न केवल अपना ज्ञान बढ़ाएंगे बल्कि पठन-पाठन में रुचि और अनुशासन भी सीखेंगे। इस प्रयास से शिक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और बच्चे डिजिटल निर्भरता से बचते हुए रचनात्मकता की ओर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें