बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चल रहे नवाचारों और योजनाओं की जानकारी यहां दी गई।
कार्यक्रम में काैशाम्बी की डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों और अधिकारियों की भूमिका बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण है। विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों से स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बेहतर हो रहा है। वहीं बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। बता दें कि जिले से प्रशिक्षण में 40 एआरपी (शैक्षिक संसाधन व्यक्ति), 40 एसआरपी (राज्य संसाधन व्यक्ति), आठ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), आठ डायट मेंटर और सभी जिला समन्वयक शामिल हुए।