सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की हत्या के आरोपी उसके भाई व मां की पुलिस तलाश कर रही है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की हत्या के आरोपी उसके भाई व मां की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके खिलाफ चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। सरायअकिल क्षेत्र की एक अविवाहित युवती ने 16 अक्तूबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। अविवाहित युवती के मां बनने पर जब परिवारवालों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि चचेरे भाई ने डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया था। इसी बीच 19 अक्तूबर को नवजात का शव घर के पास तालाब में पाया गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही प्रकरण की जांच शुरू कर दी। नवजात के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मौत सिर में चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर पीड़िता के भाई और मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। दुष्कर्म का आरोपी चचेरे भाई को बुधवार की शाम पुलिस ने कनैली गांव के बाहर से गुजरी किलनहाई नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसको जेल भेज दिया गया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता के बच्ची के हत्या के आरोप में नामजद मां व भाई की तलाश की जा रही है।