फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को भी अपात्र बताकर आवास निरस्त

Thu, 05 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को भी अपात्र बताकर आवास आवंटन निरस्त किए जाने से भड़के चक थाम्बा के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी, लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गांववालों ने डीएम से इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों का दुबारा सत्यापन कराने का भरोसा उन्हें दिलाया है।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाक का चक थाम्बा गांव वित्तीय वर्ष 2013-14 में लोहिया समग्र विकास गांव चयनित किया गया था। इस गांव में 126 लोगों को लोहिया आवास आवंटित किया गया था। गांव के लोगों ने तहसील दिवस में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को डीपीआरओ और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, बीडीओ और लेखपाल के साथ लोहिया आवासों की जांच को गांव गए थे। इस दौरान अफसरों ने 22 आवास का आवंटन अपात्रों को हुआ मानते हुए इसे निरस्त करने की संस्तुति की थी।

 इधर, जैसे ही इसकी जानकारी गांववालों को हुई, उनका गुस्सा फूट पड़ा। गांव की रहने वाली माया देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, नगीना बानो, गीता देवी, रामराज आदि ने बताया कि वे भूमिहीन गरीब किसान हैं। मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके पास घर भी नहीं है। उन्हें भी अपात्र बताते हुए आवास आवंटन निरस्त कर दिया गया है। जबकि सही में जो अपात्र हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अफसरों की इस मनमानी के खिलाफ बुधवार को गांववालों ने आकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर आवास आवंटन का सत्यापन दुबारा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें