फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कनैली चौराहे पर फायरिंग करने वाला 15 हजार का इनामी तमंचा समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना सरायअकिल क्षेत्र से फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को कनैली गांव निवासी सूरज सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि पुराने विवाद के चलते गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी और विकास दुबे ने हमला कर दिया। आरोप है कि गुलशन ने तमंचे से फायर किया, जिससे सूरज के पैर में गोली लगी, जबकि राजीव के हाथ में बर्न इंजरी हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों मुख्य आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बकोढ़ा मोड़ के पास से रोहित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 14 एफआईआर दर्ज हैं। सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। फरार अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें