फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डोरमा ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के ग्राम प्रधान सरवन सिंह यादव पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और गांव के बाहर मरणासन्न छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान को उपचार के लिए पहले सीएचसी अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरवन सिंह यादव नागवासुकी मंदिर के पास बैठे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें