फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sat, 25 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल तहसील में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू।  संवाद
विज्ञापन
जलालपुर शाना गांव के मजरा रामनगर में एक दबंग युवक ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है। ग्रामीणों की शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रामनगर मजरा स्थित तालाब में ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी पिलाते हैं। आरोप है कि गांव का एक दबंग हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान की मदद से तालाब की भूमि को मिट्टी से पाटकर उस पर मकान का निर्माण करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट की धमकी दे रहा था।
ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम आकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी लेकिन उनके स्थानांतरण होते ही आरोपी ने फिर से काम तेज कर दिया और मकान पूरा कर लिया। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। संगठन ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि तालाब की भूमि से निर्माण ध्वस्त कर तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए एवं दोषी लेखपाल, प्रधान और समेत आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो।
मामले में एसडीएम अरुण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम गठित कर जल्द ही रिपोर्ट मंगाई जाएगी और कब्जा हटाने के आदेश दिए जाएंगे। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन, नन्हे तिवारी, सोमनाथ मिश्रा, मंजू तिवारी, त्रिभुवन लाल, पंचम लाल, मुन्ना लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें