सैनी कोतवाली के अटसराई गांव के युवक ने इंस्टाग्राम पर प्रभु श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैलता उसके पहले ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अटसरई निवासी सुखनंदन ने बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम डाला। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने पोस्ट का विरोध किया। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद उप निरीक्षक रघुराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।