फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रयागराज-बांदा रूट पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

Tue, 27 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की वजह से रविवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। प्रयागराज-बांदा मार्ग पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से बसों में सीटें कम पड़ गईं। मंझनपुर डिपो से दो स्पेशल बसें चलानी पड़ीं। रविवार को डिपो से 3191 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

पीईटी की परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए थे। इसमें फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही और कौशाम्बी के परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, कौशाम्बी के अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों ने केंद्रों तक पहुंचने के लिए ट्रेन, रोडवेज बसों और निजी साधनों का सहारा लिया।
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंझनपुर डिपो से बांदा के लिए दो विशेष बसें चलाई गईं। सामान्य बसों में 52 सीटें हैं, लेकिन रविवार को एक बस में 80 से 85 यात्रियों ने सफर किया। ऐसे में कई परीक्षार्थियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। मंझनपुर के परीक्षार्थी सत्यम केशरवानी ने बताया कि उनका सेंटर बांदा में लगा हुआ था। बस में भीड़ की वजह से सीट नहीं मिली, जिससे खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए डिपो और बस अड्डों पर पानी, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें