फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटने से ज्ञान में होती है वृद्धि

विज्ञापन
Increase in Knowledge by Sharing - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
फोटो नं-12,13
विज्ञापन

जो ज्ञान आपके पास है, उसे दूसरों को बांटे : कुलपति
भवंस मेहता कॉलेज भरवारी में मनाया 52 वां स्थापना दिवस, सम्मेलन में छात्राओं ने साझा किया पुराना अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि जो ज्ञान आपके पास है उसे दूसरों को बाटें। इससे ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही दूसरों को लाभ मिलेेगा। कुलपति शनिवार को भवंस मेहता पीजी कॉलेज भरवारी में आयोजित 52वें स्थापना समारोह एवं पुरा छात्र सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति और विशिष्ट अतिथि चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक चायल ने बच्चों को बताया कि शिक्षा में कोई अमीरी-गरीबी नहीं होती है। इसलिए सभी को पूरी तन्मयता के साथ शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में अपनी जगह बनाकर कार्य करने वाले लोग शामिल हुए। स्थापना दिवस व पूर्व छात्र सम्मेलन में कालेज प्रबंधक राम नरेश त्रिपाठी व प्राचार्य डॉ. रूबी चौधरी ने आए अतिथि व छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम को मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रोफेसर पवन सिरोठिया, लेखाधिकारी गया प्रसाद, तमजील अहमद, अशोक केसरवानी समेत कॉलेज के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें