फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक से आयकर विभाग ने कई घंटे की पूछताछ

Mon, 18 Mar 2019 12:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
करारी। फ्लाइंग स्क्वायड ने शनिवार रात बिना नंबर की गाड़ी से करीब दस लाख रुपये बरामद किए थे। इसकी सूचना पर रविवार को आयकर विभाग की टीम थाने पहुंची। टीम ने कार सवार डेयरी संचालक व उसके ड्राइवर से बरामद रुपयों के बारे में घंटो पूछताछ की। इसके बाद नोटिस देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में काले धन का दुरुपयोग रोकने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। मजिस्ट्रेट आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआई धर्मेंद्र वर्मा, सिपाही सुभाष विश्वकर्मा, पंकज व सुनील कुमार की टीम शनिवार को करारी स्थित रिजवी कॉलेज के पास रात करीब सवा नौ बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मंझनपुर की ओर से एक चार पहिया गाड़ी बिना नंबर की आती दिखाई दी। इस पर वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन के अंदर करीब दस लाख रुपये मिले। सूचना के बाद सीओ सदर सच्चिदानंद पाठक भी पहुंच गए। वाहन सवार चंद्रशेखर मिश्र पुत्र नरेश चंद्र निवासी जलेस जिला एटा व ड्राइवर बीरपाल सिंह निवासी बलिदास पुर जिला एटा ने पुलिस को बताया कि वह बेनीराम कटरा में दूध की डेयरी चलाता है। चंद्रशेखर कानपुर बैंक से पैसा निकालकर बेनीराम कटरा डेयरी जा रहा था। पुलिस ने बिना नंबर की गाड़ी को रात में ही सीज कर दिया था। बताया जाता है कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज के आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी टीम के साथ करारी कोतवाली पहुंचे। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने डेयरी संचालक व उसके ड्राइवर से करीब पांच घंटे तक अलग-अलग पूछताछ के बाद नोटिस देकर डेयरी संचालक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बरामद रकम कोषागार में जमा कराने के साथ ही आयकर अफसरों ने डेयरी संचालक को अपने कार्यालय में रुपयों से जुडे़ साक्ष्य के साथ 26 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें